जानिए वो 6 बातें जो बनती हैं आपकी परेशानियों का कारण

problems solutions

हम जब भी घर का निर्माण करते हैं तो हम हमेशा अपने घर की वास्तु को ध्यान मे रखकर अपने घर का निर्माण करते हैं| अगर हम घर के निर्माण के समय कुछ चीजें अगर ठीक न हो वास्तु के हिसाब से तो हम उसे अच्छा करने के लिए कई उपाय करते हैं| लेकिन वास्तु के हिसाब से काम करने के बाद भी हमे उसका परिणाम कुछ अच्छा नहीं मिलता| इसलिए आज हम आपको ऐसी कुछ बातें बताएँगे जो हम हमेशा करते हैं, जो वास्तु के हिसाब से गलत होता है और हमें ये पता ही नहीं चलता|

वास्तु  शास्त्र अपना काम सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पे करता हैं| इसलिए अगर घर के अंदर या आस-पास कोई भी ऐसी वास्तु जिससे नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है, तो ये गम्भीर वास्तु दोष कहलाता है| चलिए जानें ऐसी कौन-सी बातें हैं जिनसे हमें वास्तु दोष की समस्या होती है तथा इनसे किस प्रकार बचें|

१) नकारात्मक आकृति

जब हमारा घर का निर्माण पूरा हो जाता हैं तो हम अपने घर का इंटीरियर डेकोरेशन शुरू करते हैं| और हम इसे करने के लिए कुछ ऐसी चीजों का भी प्रयोग करते हैं, जो नकारात्मक आकृति की होती है| और अगर ऐसा है तो हमने भले ही कितने वास्तु उपाय करके घर का निर्माण किया हो, लेकिन नकारात्मक आकृति की चीजें जरूर वास्तु शास्त्र के प्रभाव को ख़त्म कर सकती हैं| इसलिए हमें ऐसी चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए|

२) सूखे पेड़

हम अपने घर के आँगन मे पेड़-पौधों को जरूर लगाते हैं| यहाँ तक की जब हम घर का निर्माण कर रहें होते हैं तो उसी समय सोच लेते हैं की हमारे घर का आँगन कितना बड़ा होगा ताकि हम अपने पेड़ पौधें को लगा सकें| लेकिन जब हम पेड़ को लगा लेते हैं तो उसके बाद ये बातें ध्यान रखें की अगर कोई पेड़ सूख गया हो या बहुत भद्दा दिख रहा हो तो उसे अपने घर से तुरंत हटा दें या सूखे पेड़ को कटवा दे| क्योंकि अगर ऐसा कोई पौधा दिख रहा है तो ऐसे पेड़ जीवन के अंत की ओर इशारा करते हैं|

३) बेडरूम की खिड़की

अगर हमारे बेडरूम की खिड़की से कोई सूखा पेड़ या कोई कारखाना की चिमनी से धुंआ निकलता दिखाई दे रहा हो तब हमें तुरंत इससे बचने के लिए खिड़की पे पर्दा लगा देना चाहिए| ताकि हम ऐसे दृश्य से बचे रहें|

४)मुरझाए फूल 

हम अपने घर मे फूलों का गुलदस्ता उपयोग करते हैं| अपने ड्राइंग रूम मे भी फूलों का उपयोग करते हैं उन्हें अच्छा दिखने के लिए, लेकिन एक बात का ध्यान रहें प्रतिदिन इन फूलों को हम बदलते रहें| अगर फूल मुरझा जाते हों तो उनसे केवल नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है|

५) बिजली के ट्रांसफार्मर

कभी-कभी किसी के घर के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर लगे हुए रहते हैं| इसलिए अगर घर के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर लगा हो तो इससे वास्तु दोष उत्पन्न होता है| इसलिए अगर ऐसा हो तो अपने घर के मुख्य द्वार पे हमेशा एक पर्दा लगा के रखें|

६)दीवारों मे सीलन

अगर हमारे घर के अंदर या बाहर की दीवारों मे सीलन आ गया हो तो इससे बानी भद्दी आकृति या यूं कहें की गन्दी आकृति हमेशा नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव छोड़ती है इसलिए इसे तुरंत रिपेयर करा दें|