जानें आपकी कौन सी आदत बन रही है दुर्भाग्य का कारण

reasons-behind-your-badluck

कहा जाता है की इंसान गलतियां करता है जिसका खमियजना उसको भुगतना पड़ता है तो कुछ गलतियों को सुधर भी जा सकता है जिस से हमे उन गलतियों के दुष्परिणाम न भुगतने पड़े| परन्तु कई बार छोटी छोटी गलतियां हमारी आदत बन जाती है और ये होता है आपकी कुंडली की गृह दशाओं के कारण|

कहते हैं इंसान की कुंडली के ग्रह उसे बहुत अधिक प्रभावित करते हैं, जिस तरह की उसकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति होती है वैसी ही उसकी आदतें व व्यवहार होता है। यदि कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है या ठीक स्थिति में नहीं है तो इसका पता उसकी आदतों से लगाया जा सकता है और सही उपाय करके उसे शांत किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसी ही आदतों और उनसे जुड़े उपायों को

१. तौलिया अस्त-व्यस्त रखना

कई लोगो को चीजों का उपयोग करके उन्हें यहाँ वहां फेक देने की आदत होती है| जो लोग तौलिया अस्त-व्यस्त रखते है उनकी कुंडली में अक्सर राहु की स्थिति ठीक नहीं होती है, इसलिए जो लोग ऐसा करते है उन्हें राहु को शांत रखने के लिए ये उपाए करने चाहिए –

  • शिवलिंग पर जल चढ़ाए|
  • सात तरह के धान का दान करें|
  • पक्षियों को हर रोज दाना डाले|

२. बार-बार चोट लगना

ऐसे कई लोग होते है जिन्हे हर समय कही न कहि चोट लगती ही रहती है| जन्मकुंडली में अक्सर राहु की स्थिति कमजोर या ठीक ना होने पर बार-बार चोट लगती है| इस से बचने के उपाए-

  • चांदी की एक ठोस गोली अपनी जेब में हमेशा रखे|
  • रोजाना काले कुत्ते को रोटी डालें|
  • बहते पानी में नारियल बहाएं|

३. खुशबु से एलर्जी होना

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार खुशबू से एलर्जी या चिढ़ होना ये आपकी कुंडली में शुक्र की स्थिति ठीक ना होने की और संकेत करता है| ऐसे लोगो को ये उपाए करना चाहिए|

  • शुक्रवार को शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें|
  • मंदिर में दूध का दान करे|
  • स्त्री को सुहाग का सामान दान करे|

४. पानी ज्यादा बहाना

वेवजह पानी बहाना या बहुत ज्यादा पानी बहाना जिन लोगो की आदत होती है| कुंडली में उनके चन्द्रमा की स्थिति ठीक नहीं होती है| चन्द्रमा के लिए ये उपाए करना चाहिए –

  • चांदी का कड़ा या छल्ला पहने|
  • चन्दन का तिलक लगाए|
  • शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए|

५. बिस्तर गंदे रखना

केतु ख़राब होने पर इंसान अक्सर बिस्तर और कपड़ों को गंदे रखता है| यदि आप भी ऐसा करते है तो कुंडली में आपका केतु ठीक नहीं है| ये उपाए करने से केतु की शांति है|

  • गाय के घी का दीपक जलाए|
  • हरा रुमाल हमेशा अपने साथ में रखें|
  • तिल का दान करें|

६. बात-बात पर गुस्सा करना

मंगल की स्थिति यदि कुंडली में ठीक ना हो तो बात-बात पर गुस्सा आता है| मंगल शांति के लिए उपाए करें-

  • लाल कपड़ें में सौंफ बांधकर बेडरूम में रखें|
  • लाल वस्त्र में दो मुठ्ठी मसूर की दाल बांधकर के दिन किसी भिखारी को दान करें|
  • बंदरों को गुड़ और चना खिलाए|

७. कमरा अस्त-व्यस्त करना

कुंडली में केतु ठीक ना होने पर कमरा अस्त-व्यस्त रखने की आदत होती है –

  • बर्फी के चार टुकड़े बहते पानी में बहाए|
  • कुत्ते को रोटी खिलाए|
  • दो रंग का कम्बल किसी गरीब को दान करें|

अगर आप जानना चाहते है की आपकी कुंडली के अनुसार  आपके कौन से ग्रह आपके दुर्भाग्य के करक है तो सलाह लीजिए हमारे विषेशज्ञ पंडित जी से कॉल  करें  +91 9009444403 या व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर सन्देश (Message) भेज कर अपनी समस्या का समाधान पाए वो भी निःशुल्क !!