जानिए कौन सा पालतू जानवर आपके घर ला सकता है गुडलक, पैसा एवं समृद्धि

Goodluck charm

हम इंसानो में प्रकृति एवं जीवो के प्रति प्रेम ईश्वर की देन होता है| लगभग सभी लोगो को अपने अपने घरों में पालतू पशुओं को रखने का बड़ा ही शौक होता है और हम सभी अपने घर में कोई न कोई पालतू पशु रखते ही है| लेकिन क्या आप जानते है की ये हमारे पालतू पशु हमारी लाइफ में गुडलक लाते है और हमारे जीवन को खुसियो से भर देते है तो कुछ ऐसे भी है जिन्हे घर में रखने से हमारी परेशानियां बढ़ सकती है| आइये हम जानते है की हमारे हिन्दू शास्त्र इस बारे में क्या कहते है –

हिंदू धर्म पुराणों के अनुसार कुछ जीवों को घर में रखना यानी उनका पालन शुभ माना गया है, जबकि कुछ को रखना अशुभ होता है। जिन जीवों को घर में रखना शुभ माना है उनके पालन से दुर्भाग्य दूर होने लगता है व सुख- समृद्धि और ऐश्वर्य में वृद्धि होती है। जबकि जो अशुभ माने गए हैं उनके पालन से बेडलक पीछा नहीं छोड़ता। आइए जानते है कौन से जीवों का पालन शुभ है व किन का अशुभ –

 

कुत्ता (Dog)

ये तो हम सभी जानते है की पालतू जानवरों में सबसे वफादार कुत्ते ही होते है जो अपने मालिक की सुरक्षा के लिए अपनी जान भी दे देते है और ये हम सभी को बी बहुत प्यारे होते है| हिन्दू धर्म में इसे भैरव का वाहन माना गया है| कुत्ता रखने और उसे भोजन करवाने से घर की सुख एवं समृद्धि में वृद्धि होती है| जैसे की हम सभी जानते है की कई पंडित हमे हमारे गुडलक के लिए कुत्तो को मीठा या बिस्कुट्स खिलने की सलाह देते है|

 

मेंढक (Frog)

वैसे तो मेंढक कोई पालतू पशु नहीं है न ही कोई इसे अपने घर में रख सकता है परन्तु ये भी सुख और समृद्धि का प्रतिक होता है| खेती और बारिश से सम्बंधित होने के कारण मेंढक को लकी माना गया है| चीनइसका फेंग्सुई प्रतीकरखने का भी यही कारण है की ये सुख और समृद्धि का प्रतीक होता है| हम मेंढक तो अने घर में नहीं रख सकते परन्तु उसका प्रतिरूप फेंग्सुई हमे जरूर अपने घर में रखना चाहिए|

 

तोता  (Parrot)

ये देखने में जितने प्यारे होते है उतनी ही मीठी इनकी आवाज होती है इनके घर में होने से पुरे घर हमेशा चहकता रहता है| तोते को पलना शुभ माना गया है| मान्यता है की तोता घर में आने वाली किसी भी परेशानी का पहले ही संकेत कर देता है क्युकी जैसा की हम सभी जानते है की जानवरों में एक शक्ति होती है जिस की उन्हें आगे घटने वाली घटनाओं का अहसास पहले ही हो जाता है|

 

बिल्ली (Cat)

वैसे कुछ बिल्लिया देखने में बहुत प्यारी होती है तो कुछ बहुत ही डरावनी वैसे ही इनके प्रभाव को लेकर लोगो में अलग अलग मान्यताएं है की काली बिल्ली अशुभ फल देती है तो कुछ सुबह| बिल्ली को लेकर हर एक देश में अलग अलग मान्यताएं है कही इसे लकी तो कही अनलकी माना गया है| हिन्दू पुराणोंके अनुसार घर में बिल्ली रखना अशुभ है|

 

अश्व ( घोड़े, Horse )

जैसा की हुसभी ने देखा है की राजा महाराजा लोग घोड़ो की ही सवारी करते थे उन्हें सम्पन्ता का रॉयल प्रतीक माना जाता था और अभी भ माना जाता है| घोड़े को धर्म ग्रंथो में शक्ति का प्रतीक माना गया है| इसे पलने से घर में ऎश्वर्य व सुख की वृद्धि होती है|

 

हिरण ( Deer)

हिरण देखने में बहुत ही प्यारे और चंचल सुभाव के होते है इनकी अटखेलिया देख कर लगता है की बस इन्हे निहारते रहे| ऋषि हिरण पाला करते थे| चीन में भी इसे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना गया है| मगर इनकी घटती संख्या के कारण इन्हे पालना अब अपराध की श्रेणी में आता है, परन्तु आप वन्य अभ्यारण जा कर इन्हे निहार सकते है और कई जगह इन्हे आप गोद भी ले सकते है मतलब की इनका खर्च आप बहन करते है जो उन्हें पलने जैसा ही है और आप आराम से बिना कोई अपराध किये सुख-समृद्धि पा सकते है|

 

कछुए ( Turtle )

वास्तु में कछुओं को बहुत ही ज्यादा महत्त्व बताया गया है कई लोग अपने घर की सुख समृद्धि के लिए एक जल पात्र में कछए का प्रतिरूप रखते है| चीन के फेंग्सुई एवं भारतीय वास्तु में इन्हे सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है| हिन्दू शास्त्रों के अनुसार कछुआ भगवन के दशावतार में से एक है| इसे माँ लक्ष्मी का प्रतिनिधि पशु माना जाता है, इसलिए इसे या इसके प्रतिरूप को घर में रखना शुभ होता है|

 

सूअर ( Pig )

चीन और आयरलैंड में सूअर को लकी माना जाता है, परन्तु भारत में इसका पालन शुभ नहीं माना गया है|

 

हाथी ( Elephant )

हाथी राजा महाराजाओ की सवारी होता है इसे समृति, ऐस्वर्य एवं प्रीतिष्ठा का प्रतीक माना जाता है| हिन्दू धर्म में भगवन गणेश का स्वरुप हाथी के समान है| गणेश जी ऋद्धि-सिद्धी के देवता है, इसलिए इसे पलने पर धन व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है और वैसे में हिन्दुओ में हाथी भगवन गणेश के रूप में पूजा जाता है|

 

गाय (Cow )

गाय के बारे में जितना भी कहा जाये कम ही है हम भारतवाशी गाय को माँ के रूप में पूजते है, इसके धार्मिक कारण भी है एवं वैज्ञानिक भी| धार्मिक – गाय में ३३ करोड़ देवी-देवताओ का वास माना गया है इसलिए गाय की सेवा करने से हर तरह का बैडलक एवं रोग दूर होते है| वैज्ञानिक – गाय बहुत ही गुणकारी पशु है ये हमे दूध देती है जो की सभी रोगों से मुक्ति एवं शक्ति प्रदान करता है, गोमूत्र को हजारो रोगों की दवा माना गया है ये वैज्ञानिक भी मन चुके है एवं कई प्रकार की औषधिया गोमूत्र से तैयार की जा रही है|

 

गोल्ड फिश ( Gold Fish)

चाइनीज वास्तु में गोल्ड फिश को बहुत ही लकी माना गया है, कहा जाता है इसे घर में रखने में सुख व शांति बानी रहती है एवं ये देखने में भी बहुत सूंदर होती है घर की रौनक में चार चाँद लगा देती है|

 

खरगोश ( Rabbit )

खरगोश देखने में बहुत ही प्यारे होते है एवं ये बहुत ही चालक और तेज होते है इन्हे घर में कौन रखना नहीं चाहता| खरगोश एक मात्र ऐसा स्तनधारी है जो सबसे जल्दी प्रजनन करता है इसलिए ये समृद्धि बढता है व बच्चों के लिए लकी माना जाता है|

 

सांड ( Bull )

ग्रीस, पूर्वी भारत, इजिप्ट आदि जगहों पर सांडको गुडलक का प्रतीक माना जाता है| भारत एवं हिन्दू धर्म में इसे भगवन शिव की सवारी एवं सबसे करीब माना गया है इसलिए इसेशक्ति के साथ ही समृद्धि का प्रतिका माना जाता है|

बिचछु, अजगर, सांप, चमगाधड़ जैसे जीवो को अशुभ माना जाता है| इन्हे पलने से घर में बैडलक एवं अशांति पैदा होती है|