दिन की शुरुआत अच्छी करने के लिए सुबह उठते ही करें, इस मन्त्र का जप

हमारे धर्म शास्त्र में ऐसे कई बातों का वर्णन किया गया है जिसका प्रयोग यदि हम प्रत्येक दिन की शुरुआत करने में करें तो हमारा पूरा दिन अच्छा रहता है। प्रातः काल उठना और प्रत्येक दिन प्रातः काल स्नान करना ये तो हम सब जानते हैं। लेकिन आइये आज हम इसके आलावा और किन उपायों के द्वारा अपने दिन अच्छा कर सकते हैं इसके बारे में जानेंगे।

क्या प्रत्येक दिन मंदिर जाने से, क्या घर पे प्रत्येक दिन पूजा करने से लाभ होगा। हां ये तरीके है लाभ प्राप्त करने के। लेकिन इसके आलावा एक और तरीके हैं हमारे शास्त्रों में जिसका प्रयोग आप स्नान से पहले, बल्कि सुबह उठने से पहले ही कर सकते हैं। यदि हम इस नियम के प्रयोग को अपने जीवन का हिस्सा बना लें तो हमारा पूरा जीवन संतुष्टि भरा रहेगा।

          शास्त्रों में उल्लेखित है की सर्वप्रथम सुबह उठते ही अपने हथेली का दर्शन करे तथा इसे देखते हुए निचे दिए गए मंत्र का जप करें।

मन्त्र:

कराग्रे वसति लक्ष्मी:, कर मध्य सरस्वती।

करमूले तू ब्रह्मा, प्रभाते कर दर्शनम्‌‌।।

 

अर्थ:

हमारे हथेलियों के अग्र भाग में भगवती लक्ष्मी, मध्य में स्थित विद्यादात्री सरस्वती और मूल भाग में स्थित भगवान गोविन्द (ब्रह्मा) का निवास है। मैं अपने हथेलियों में विराजित इन देवी-देवताओं का दर्शन करता हूँ।

नियम:

इस मंत्र के उच्चारण के दौरान हमारी निगाहें पूर्णतः हमारे हथेलियों पे होना चाहिए। मंत्रोच्चारण के बाद अपने हाथों को परस्पर घर्षण करें और फिर उसे अपने चेहरे पे लगाएं। ऐसा करने से सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद हमारे ऊपर बना रहता है।