ग्रहो के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए करे इन पशु-पक्षियों की सेवा

प्रकृत्ति, मनुष्य का आपस में गहरा नाता पौराणिक कल से चलता आ रहा  है। ऋषि-मुनियो ने मनुष्य और प्रकृत्ति के बीच के सम्बन्ध को बड़ी गहराई के साथ बताया है। आज हम आपको बतायगे की कौन ग्रहो की शांति के लिए कौन से पशु-पक्षी की सेवा करनी चाहिए।

हिन्दू धर्म :

हिन्दू धर्म में सूर्य, जल, अग्नि, वायु, आदि को मनुष्य जीवन के लिए उपयोगी बताया गया है। इन सभी को हिन्दू धर्म में देवताओ का स्थान  देकर इन्हे पूजनीय बताया गया है। इन्ही कारणों से प्राचीन ज्योतिष विद्या के अनुसार मनुष्य अपने जीवन की समस्याओ का हल ढूंढ़ता है।

ज्योतिष विद्या :

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल के हर ग्रह का सम्बन्ध किसी ना किसी पशु -पक्षी से होता है। अगर किसी ग्रह को प्रसन्न करना है तो पशु-पक्षी की सेवा करना चाहिए।

पशु-पक्षी :

पशु-पक्षी प्रकृत्ति की अनमोल दें है और ज्योतिष शास्त्र की अनुसार भी महत्वपूर्ण है। जैसे आपने देखा की हर देवी-देवता का कोई पशु या पक्षी वाहन होता है,मान्यताओं के अनुसार इन पशु-पक्षी की पूजा करने से देवताओ का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पशु-पक्षियों की सेवा :

हम आपको बतायेगे की किस ग्रह को प्रसन्न करने के लिए किन-किन पशु-पक्षियों की सेवा करना चाहिए यदि आप इन्हे पाल नहीं सकते है तो आप इनकी रोज सेवा करके ग्रहो को प्रसन्न कर सकते है।

 

सूर्य :

जिनकी कुंडली में सूर्य की स्थिति बिगड़ी है या बहुत कमजोर है तो इन्हे घोड़े की सेवा करनी चाहिए घोड़े को नियमित चारा डाले और साथ ही आप अपनी छत पर बुलबुल, कोयल,आदि के लिए दाना-पानी रख सकते है।

चन्द्रमा :

जिनकी कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति बिगड़ी है या कुप्रभाव दे रहा है तो इन्हे कुत्ते,बिल्ली,मछली, कछुआ की पूजा करनी चाहिए।

मंगल :

मंगल ग्रह के दुष्प्रभाव को काम करने के लिए आपको हाथी, लोमड़ी, कुत्ता, चील, गिद्ध आदि की सेवा करनी चाहिए।

बुध :

अगर आपकी कुंडली में बुध कमजोर है या बुरा प्रभाव दे रहा है तो आपको बन्दर,कुत्ता,नेवला ,तोता आदि को पलना चाहिए और इनकी सेवा करनी चाहिए।

बृहस्पति :

जब आपकी कुंडली में बृहस्पति ग्रह बिगड़ा है तो उन्हे मछली,घोडा, चील, मोर, हिरण, बैल या घरेलु पशु-पक्षी को पाल कर उनकी सेवा करनी चाहिए।

शुक्र :

यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है, बुरा प्रभाव दे रहा है तो आपको बकरी, चिड़िया, कबूतर को दाना-पानी देना चाहिए और उनकी सेवा करनी चाहिए।

शनि :

शनि ग्रह को शांत करने के लिए आपको काले कुत्ते को रोटी खिलाना चाहिए। इसके अलावा खरगोश, भालू, ऊँट, उल्लू, मछली की सेवा भी करनी चाहिए।

राहु-केतु :

राहु-केतु ग्रह के लिए आपको काले-भूरे रंग के पशु-पक्षी की सेवा करनी चाहिए।

 

इन सभी पशु-पक्षियों की सेवा करने से सभी ग्रहों की पीड़ा से शांति मिलती है।