ये चीज़े कभी ना रखे अपने घर मे बन सकती है कलह का कारण

आज हम आपको कुछ घर से संबंधित कुछ बातें बताएँगे जो आप बिल्कुल ग़लत करते हैं| जिसके द्वारा आपके घर मे हमेशा नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती हैं| ये बातें हमें पता भी नही चलता| हमारे घर मे हमेशा कुछ अचानक से टूट जाता है तो हम उसे कभी-कभी जल्दी मे किसी कोने मे रख देते हैं और हम बाद मे ये चीज़ें भूल जातें हैं या वो थोड़ा सा टूटा हो तो उसे हम घर के बाहर फेंकने के बजाय हम उसे घर के कोने मे ही रख देते हैं| ये चीज़ें घर मे उपस्थित देवी लक्ष्मी को नाराज़ करती हैं और साथ-साथ ये घर की सुंदरता भी बिगाड़ती हैं| इसलिए हम आपको ऐसे कुछ चीज़ों के बारे मे जानकारी दूँगा जो आपके घर मे नकारात्मक ऊर्जा के साथ-साथ दुख भी फैलाती है| इस चीज़ों के कारण घर से माँ लक्ष्मी रुष्ठ हो के चली जाती हैं|

 

1) टूटे-फूटे हुए बर्तन:

कभी-कभी किसी कारण वश घर मे बर्तन टूट जाती हैं| और अगर हम इन चीज़ों को घर मे रखते हैं तो माँ लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं| जिस कारण वश घर मे ग़रीबी बढ़ती है| कभी-कभी आप कुछ बर्तन को घर मे उपयोग भी करते हैं अगर वो सिर्फ़ तोड़ा सा टूटा हो| इसलिए अगर आप घर मे ऐसे बर्तन को नही रखोगे तो आपके घर मे माँ लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी| अगर आप ऐसे बर्तन को रखोगे तो ये घर मे सिर्फ़ जगह घेरेगी जिस कारण वश वास्तु दोष उत्पन्न होगा|

 

2) टूटी हुई तस्वीर(फोटो फ्रेम):

यदि आपके घर मे कोई भी टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे घर से तुरंत हटा दें| क्योंकि ये घर के अंदर वास्तु दोष उत्पन्न करता हैं और दुर्भाग्य को उत्पन्न करता हैं|

 

3) टूटा हुआ शीशा(आईना या काँच):

कभी-कभी हमारे हाथों से काँच टूट जातें हैं और अगर ये समान किसी भी तरीके से हमारे घर मे मौजूद रहें तो ये घर मे आर्थिक नुकसान का कारण बनता हैं| इसके साथ ही घर मे उपस्थित लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है| इसलिए अगर आप अपने घर को मानसिक तनाव और आर्थिक समस्या से दूर रखना चाहते हैं तो काँच के टुकड़े को कभी भी घर मे ना रखे यदि वो टूट गया हो|

 

4) टूटा हुआ पलंग:

घर के पलंग अगर टूटी हुई हो तो पति-पत्नी को कभी भी उस पलंग पे नही सोना चाहिए| इससे घर की सुख-शांति नष्ट हो जाती हैं और वैवाहिक़ जीवन मे परेशानियाँ आनी शुरू हो जाती हैं| इसलिए कभी भी किसी को टूटे हुए पलंग पे नही सोना चाहिए|

 

5) टूटा हुआ दरवाजा:

घर का द्वार अगर टूटा हुआ हो तो ना ही वो आपको अच्छा लगता है और ना ही किसी और को| घर के दरवाजे से माँ लक्ष्मी सारे सुख-समृद्धि लेकर प्रवेश करती हैं| और अगर वो टूटा हो तो माँ लक्ष्मी का आना बंद हो जाता हैं| इसलिए अगर घर के दरवाजे टूटे हो तो उसे जल्दी से ठीक करवा ले|

 

6) बंद पड़ी घड़ियाँ:

घड़ी जो हमे समय के बारे मे बताती हैं| हमारे घर परिवार के आर्थिक उन्नति को दर्शाती हैं क्योंकि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती हैं| इस कारण-वश अगर घड़ी टूटी हुई होगी तो हमारा समय भी खराब चलेगा| हमारे परिवार के सदस्यों की उन्नति भी रुक जाएगी, वो इसलिए क्योंकि काम तय समय पे पूरा नही होगा|

 

7) टूटा हुआ फर्नीचर:

हमारे घर का फर्नीचर भी अच्छे तरीके से होना चाहिए| अगर फर्नीचर भी टूटा हुआ हो तो ये हमारे घर मे आर्थिक समस्या का कारण बनता है|

 

8) टूटा हुआ पेन(कलम):

पेन हमारे जीवन मे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं, ये हमारे ही नही बल्कि विश्व के सभी लोगों के जीवन मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है| तो इसलिए अगर हमारे घर या दफ़्तर मे यदि कोई पेन बंद या टूटा हुआ हो तो ये हमारे करियर मे परेशानियाँ का कारण बनता है| क्योंकि हम हमेशा अपने करियर मे कलम या पेन के बिना कुछ नही कर सकते| ये चीज़ें तो हमारे जीवन का एक मुख्य हिस्सा है|

 

9) खराब पड़ी इलेक्ट्रानिक समान:

हमे अपने घर मे खराब इलेक्ट्रानिक समान कभी भी नही रखना चाहिए| ये हमारे घर मे नुकसान का कारण बनता हैं|

 

10) भगवान की टूटी हुई मूर्तियाँ:

हम अपने घर मे ग़लती से टूट गई मूर्तियों को हमेशा संभाल के रखते है ये सोचकर की इसे हम किधर रखें| अगर बाहर कहीं फेंका तो कुछ ग़लत ना हो और हम बाहर फेंक भी नही सकते किसी भी देवी-देवताओं की मूर्तियों को| सही है लेकिन इन मूर्तियों को आप अगर मिट्टी की है तो इसे अपने घर मे पानी से गला के किसी पौधे के गमले मे डाल दे या उसे अच्छे तरीके से पुनः बनाए| क्योंकि ऐसी चीज़ों को रखना हमारे घर मे परेशानियों को लाता हैं|