जानिये गुरू ग्रह के दोष के उपाय

गुरुवार को देव गुरु बृहस्पति की विशेष पूजा की जाती है। गुरु भाग्य और धर्म का कारक ग्रह माना गया है। कुंडली में गुरु की स्थिति का असर वैवाहिक जीवन पर भी होता है। गुरु यदि शुभ स्थिति में हो तो भाग्य का साथ मिलता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम बना रहता है। कुंडली में गुरु से संबंधित कोई दोष हो तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। गुरु ग्रह से शुभ फल पाने के लिए गुरुवार को कौन-कौन से उपाय करना चाहिए …

गुरुवार को पूजा के बाद केसर का तिलक लगाना चाहिए | यदि केसर न हो तो हल्दी का तिलक भी लगा सकते है | इसके बाद ही अपने काम की शुरुआत करना चाहिए |

*अगर गुरु दोष से कोई भी समस्या हो तो इससे जुडी पीली वस्तुओं का दान करना चाहिए | जैसे सोना, हल्दी, चने की दाल, आम, आदि |

*हर गुरुवार को शिव जी को बेसन के लड्डू का भोग लगाएं | इससे गुरु ग्रह के दोष दूर होते है | गुरुवार को गुरु ग्रह के लिए व्रत रखें |

*गुरु बृहस्पति की मूर्ति या फोटो को पीले कपडे पर स्थापित करें और इसके बाद पूजा करें | पूजा में केसरिया या चन्दन, पीले चावल, पीले फूल और प्रसाद के लिए पीले पकवान या फल चढाएं |

* गुरुवार को पीले कपडे पहने | बिना नमक का खाना खाएं | भोजन में पीले रंग का पकवान जैसे बेसन के लड्डू, आम, केले आदि को भी शामिल करें |

*गुरु मन्त्र का भी जप कर सकते है | मन्त्र है-

ॐ बृं बृहस्पते नमः |

इस मन्त्र को कम से कम १०८ बार करनी चाहिए |

*गुरुवार को सूर्योदय से पहले उठें | स्नान के बाद भगवान विष्णु के सामने घी का दीपक जलाएं |

*गुरुवार की शाम को केले के वृक्ष के नीचे दीपक जलाएं | गरीब बच्चों को केले  का दान करें |

ये सभी उपायों को  करने से गुरु की स्थिति ठीक हो जाता है | कुंडली में गुरु से सम्बंधित सभी दोष समाप्त हो जाते है |

 

 

ये समस्त जानकारियां जयोतिषीय शास्त्र के अनुसार है परंतु इनको अपनाने से पहले किसी ज्योतिषीय विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है | आप अपनी  कुंडली दिखा कर इन बताये गए प्रयोगों को करे |

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)