जानिए कौन से देवी-देवताओं के पूजन से, मिलते है कौन-कौन से फल

हर मनुष्य की कई कामनाएं होती हैं। अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए कर्मों के साथ-साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना भी की जाती है। मनुष्य अपने हर दुःख में, हर परेशानी में भगवान को याद अवश्य करता है, परन्तु कम ही लोग यह बात जानते हैं कि किस मनोकामना को पूरा करने के लिए किस देवी-देवता की उपासना की जानी चाहिए।श्रीमदभागवतमहापुराण  में बताया गया है की कौन से देवी-देवताओं के पूजन से मिलते है फल, इसका  विस्तृत वर्णन दिया गया है। आइये जानते है इसके बारे में…

१. सम्मान के लिए पृथ्वी की पूजा- पृथ्वी को माँ की तरह माना जाता है | सम्मान की चाह रखने वालों को पृथ्वी (भूमि) की पूजा करनी चाहिए |

२. वीरता के लिए रुद्रों की पूजा- भगवान् शिव के ही एक रूप को रूद्र रूप कहा जाता है | इनकी पूजा करने से मनुष्य को वीरता और साहस मिलता है |

३.  संतान के लिए प्रजापतियों की पूजा- प्रजापतियों से ही संसार की शुरुवात मानी जाती है | इसलिए जिन्हें संतान की इच्छा हो, वो अवश्य ही इनकी पूजा करें |

४. परेशानियों से बचने के लिए  यक्षों की पूजा- यक्ष देवी-देवताओं के रक्षक माने जाते है | इसलिए इनकी पूजा करने से मनुष्य को हर परेशानी से बचाते है |

५. बुद्धि के लिए गणेश की पूजा- भगवान गणेश को बुद्धि और विधा के देवता माने जाते है | अच्छी बुद्धि की कामना रखने वालों को भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए |

६. सुख-शांति के लिए माया देवी की पूजा- माया देवी भगवान विष्णु का ही एक रूप माना जाता है, वे ही संसार का पालन करती है | इसलिए सुख-शांति के लिए माया देवी ली पूजा करनी चाहिए |

७. अन्न के लिए माता अदिति की पूजा- पुराणों में देवी अदिति को सभी देवी-देवताओं की माता माना जाता है | जिसे अन्न प्राप्ति की इच्छा हो, उसे देव माता अदिति की पूजा-अर्चना करनी चाहिए |

८. लंबी आयु के लिए अश्वनीकुमार की पूजा- अश्वनीकुमार देवताओं के चिकित्सक माने जाते है | इनकी पूजा करने वालों को लंबी आयु और अच्छी सेहत मिलती है |

९. प्यार पाने के लिए पार्वती की पूजा- माँ पार्वती और शिव को अटूट प्रेम का प्रतीक माना जाता है | इसलिए अपना प्यार पाने के लिए देवी पार्वती की पूजा करनी चाहिए |

१०. शक्ति के लिए अग्नि की पूजा- अग्नि को ही तेज और शक्ति का दूसरा रूप माना जाता है | इसलिए तेज और शक्ति की प्राप्ति के अग्नि की पूजा करनी चाहिए |

११. अधिकारी पद के लिए ब्रह्मा की पूजा- भगवान ब्रह्मा दुनिया के रचनाकार है | इसलिए उन्हें सबका स्वामी भी माना जाता है | जिसे भी अच्छे नौकरी की चाह हो वो ब्रह्माजी की पूजा करें |

१२. धन के लिए देवी लक्ष्मी की पूजा- देवी लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है | इसलिए इनकी पूजा करने से मनुष्य को कभी धन की कमी नही होती है |

१३. स्वर्ग के लिए सूर्य या इंद्र की पूजा- स्वर्ग की प्राप्ति के लिए भगवान सूर्य या इंद्र की पूजा करनी चाहिए | क्योंकि सूर्य और इंद्र को ही स्वर्ग के अधिकारी माना गया है |

१४. विधा के लिए शिव की पूजा- भगवान शिव विधा और योग के गुरु माने जाते है | विधा की प्राप्ति के लिए भगवान शिव की पूजा-अर्चना करनी चाहिए |

१५. अच्छे जीवनसाथी पाने के लिए अप्सरा उर्वसी की पूजा- उर्वशी स्वर्ग की सबसे सुन्दर अप्सरा है, इसलिए अच्छी सुन्दर पत्नी की इच्छा रखने वालों को अप्सरा उर्वशी की पूजा करनी चाहिए |

१६. सुंदरता के लिए गंधर्वों की पूजा- धर्म ग्रंथों के अनुसार, गन्धर्व बेहद सुन्दर होते है और उनकी वाणी भी मधुर होती है | जो मनुष्य सुंदरता  सुंदरता की चाह रखते हो वो  इनकी पूजा अवश्य करें  |

 

 

Book online Pandit for Diwali call us +91 9009444403

ये समस्त जानकारियां जयोतिषीय शास्त्र के अनुसार है परंतु इनको अपनाने से पहले किसी ज्योतिषीय विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है | आपकी कुंडली दिखा कर इन बताये प्रयोगों को करे |

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)