राशि अनुसार जानें किन चीजों से करें इस महाशिवरात्रि शिवलिंग का अभिषेक

महाशिवरात्रि के पर्व में अब कुछ ही समय शेष है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन ही भगवान शिव ने शिवलिंग के रूप में प्रकट हुए थे। आज हम जानेंगे राशि अनुसार किस चीजों से शिवलिंग का अभिषेक किया जाय, जिससे सभी मनोकामना की पूर्ति हो।

शास्त्रों में प्रत्येक राशि के अनुसार अलग-अलग चीजों से भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग रूप को अभिषेक करने के लिए बताया गया है। क्योंकि यदि शिवरात्रि के दिन राशि अनुसार उपाय करने से पैसा, हेल्थ, विवाह आदि चीजों का समाधान हो सकता है।

 

१) मेष राशि:

मेष राशि वालों को शिवरात्रि के दिन पानी में गुड़ को डालकर भगवान शिव के शिवलिंग रूप का अभिषेक करें। अभिषेक करने के दौरान शिव पंचाक्षर मन्त्र का जप भी करें।

 

२) वृषभ राशि:

इस राशि वालों को शिवलिंग पे दही से अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से धन तथा आर्थिक समस्या दोनों से मुक्ति मिलती है।

 

३) मिथुन राशि:

इस राशि वालों को भगवान शिव का अभिषेक गन्ने के रस से करना चाहिए तथा उन्हें धतूरे भी अर्पण करना चाहिए। इससे हर मनोकामना की पूर्ति होती है।

 

४) कर्क राशि:

शक्कर युक्त दूध से इस राशि वालों को रूद्र के शिवलिंग रूप को अभिषेक करें। उन्हें आंकड़े के पुष्प भी अर्पित करें।

 

५) सिंह राशि:

जल में लाल चन्दन को मिलाके शिवजी का अभिषेक करें।

 

६) कन्या राशि:

कन्या राशि वालों को शिवरात्रि के दिन विजया मतलब भांग युक्त जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। ऐसा करने से शरीर के पुराने रोग धीरे-धीरे समाप्त होते जाते हैं।

 

७) तुला राशि:

शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पे गाय के घी में इत्र को मिलाके अभिषेक करें। ये उपाय जीवन में सुख-समृद्धि को लाती है।

 

८) वृश्चिक राशि:

जल में शहद को मिलाके शिवलिंग का अभिषेक करें। यदि शहद न हो तो शक्कर का उपयोग भी कर सकते है।

 

९) धनु राशि:

दूध में केसर को मिलाके इस राशि वालों को शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए, शिवरात्रि के दिन। तत्पश्च्यात पंचाक्षर स्रोत का पाठ करें।

 

१०) मकर राशि:

इस राशि वालों को शिवरात्रि के दिन शिवलिंग पे तिल्ली के तेल से शिवलिंग का अभिषेक करें। इसके साथ ही शिवलिंग पे बिल्व-पत्र को भी चढ़ाएं। इससे हर काम में सफलता मिलती है।

 

११) कुंभ राशि:

नारियल का पानी या सरसों के तेल से इस राशि वालों को शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए।ये उपाय धन के समस्याओं से छुटकारा भी दिलाता है।

 

१२) मीन राशि:

जल में केसर को मिलाके इस राशि वालों को शिवरात्रि के दिन शिवलिंग का अभिषेक करें।

 

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्रों के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)