शास्त्रों के अनुसार जानिए, कौन से घरेलु नुस्खे है आपके दिमाग के लिए फायदेमंद

आयुर्वेद माना जाता है की इसकी शुरुआत ऋगवेद से चली आ रही है। हमारे वेदों में कई सारे औषधियों तथा जल, सूर्य, अग्नि, शल्य चिकित्सा इत्यादि का वर्णन किया गया है। इन सभी चिकित्साओं को पूरा करने के लिए कई सारे वैद्य भी थे जैसे: ब्रह्मा, आश्विन। आज हम कुछ ऐसे औषधियों के बारे में जानेंगे जो हमारे बुद्धि शक्ति को बढ़ाएगा।

शास्त्रों में बताये गए जड़ी-बूटी:

१) ब्राह्मी:

वेदों और आयुर्वेदों में बताये ब्राह्मी जड़ी-बूटी का काफी महत्त्व है। इसे दिमाग के लिए एक खास औषधि माना गया है। इसका सेवन करने से दिमाग को शांति और दिमाग को स्पष्टता मिलती है। याद्दाश्त मजबूत होता है।  

सेवन विधि:

आधे चम्मच ब्राह्मी के पाउडर को शहद और गर्म पानी में मिलकर उपयोग करना चाहिए।

 

२) जटामांसी:

ये दिमाग को तेज करने के लिए उपयोगी औषधि है। इसके नाम के अर्थ ही इसके प्रभावों के बारे में बताता है। जटा अर्थात बाल और इस बूटी पर लगे हुए छोटे तंतु।

सेवन विधि:

इस बूटी को पीसकर एक चमच्च एक कप दूध में मिलकर पीना चाहिए। इससेब दिमाग मजबूत और तेज होता है।

 

३) हल्दी:

एक महत्वपूर्ण औषधि, जिसका प्रयोग हरएक घर में होता है। वैज्ञानिकों के रिसर्च से पता चला है की हल्दी के अंदर कुरकुमीन नमक तत्व पाया जाता है जो दिमाग में क्षतिग्रस्त कोशिकाओं को ठीक करता है। इससे एल्जाइमर रोग नहीं होता है।

 

४) दालचीनी:

ये औषधि भी हमारे घरों में उपयोग की जाती है। इसका प्रयोग करने से भी हमारा दिमाग तेज और मजबूत होता है।

सेवन विधि:

रात को सोने से पूर्व नियमित रूप से केवल एक चुटकी दालचीनी पाउडर को शहद के साथ खाने से मानसिक तनाव ख़त्म होता है और दिमाग तेज होता है।

 

५) शंख पुष्पी:

ये एक सामान्य और प्रमुख औषधि है। इसके सेवन करने से दिमाग के साथ-साथ हमारे शरीर के ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक से होता है।

सेवन विधि:

आधा चम्मच शंख पुष्पी को एक कप गर्म पानी के साथ मिला कर सेवन करें।