विदुर नीति अनुसार अगर आपके पास नहीं है ये चीजे तो आप जीवन भर सुखी नहीं रह पाएंगे

Vidur Niti

इतिहास में कई नीतिकार हुए है जिन्होंने हमे साधारण जीवन के साथ-साथ राजीनीतिक एवं सभी तरह के नीतिया हमे सिखाई है जिनमे गुरु चाणक्य विदुर एवं कई नीति गुरुओ के नाम आते है जिन्होंने हमे एक सफल जीवन जीने की विधाए सिखाई है|

गुरु चाणक्य के बारे में तो हम सभी जानते है उन्होंने कैसे आने शिष्यो के जीवन को धन्य किया और अपनी नीतिया सिखाकर अभी भी जगत का कल्याण कर रहे है| ऐसे ही एक महान नीतिकार थे महाभारत में महाराज धृतराष्ट्र के मंत्री विदुर जी| विदुर जी ने भी कई नीतियों के बारे में बताया है जो महाभारत के समय तो उपयोगी थी ही आज भी बहुत मत्तव रखती है| विदुर जी ने एक श्लोक दिया था जिसमे उन्होंने बताया की जिन व्यक्तियों के पास ये ६ बाते हो हमेशा सुखी एवं संपन्न रहते है –

श्लोक
अर्थोगमो नित्यमरोगिता च, प्रिय च भर्या प्रियवादिनी च|
वश्यच्श्र पुत्रोर्थकरी च विद्या, षड जीवलोकस्य सुखानी राजन ||

आय के माध्यम

जीवन यापन के लिए आवश्यक होता है पैसा क्योंकि इसी से ही हम हमारे जरुरत के सभी साधन जुटाते है जैसे की खाना, घर एवं वस्त्र इसलिए आय के माध्यम होना अति आवश्यक है| आय का काम से काम एक साधन आवयशक है एवं जिसके पास आय के एक से अधिक साधन हो उस व्यक्ति को अपने आपको भाग्यशाली समझना चाहिए| जिसके पास आय के पर्याप्त साधन होते है वो जीवन भर सुखी रहता है|

बीमारियों से दुरी

वर्तमान समय में नई-नई बीमारियां जन्म ले रही है हर दिन हम एक नई बीमारी का नाम सुनते है| बीमारी व्यक्ति को कमजोर ही नहीं करती है साथ-साथ धन हानि भी देती है| बार बार रोग ग्रस्त होने वाले मनुष्य का शरीर तो नष्ट होता ही है साथ में उस रोग के इलाज के चलते साडी संपत्ति भी नष्ट हो जाती है| इसीलिए कहा गया है निरोगी जीवन खुशियो से भरा जीवन| जो व्यक्ति हमेशा बिमारियों से दूर रहता है वह भाग्यशाली होता है|

सुलक्षणा पत्नी

कहा जाता है की स्त्री एक सूंदर समृद्ध घर का निर्माण करती है साथ ही साथ अगर वो सही न हो तो घर बर्बाद भी हो जाता है| जिस व्यक्ति के पास सुलक्षणा एवं सदैव कर्ण प्रिय बोलने वाली पत्नी हो उसके घर में सरस्वती माँ सदैव अपनी कृपा बनाये रखती है| ऐसी पत्नी सदैव आपका साथ देती है एवं आपके घर को समृद्ध बनाये रखती है जिनके घर ऐसी पत्नी हो वो बहुत ही भाग्यशाली होते है|

सुपुत्र-सुपुत्री

कहा जाता है की अगर आपके पास एक आज्ञाकारी सुपुत्र है तो आपका जीवन धन्य समझ लो एक आज्ञाकारी पुत्र को भगवान राम की छवि माना जाता है क्योंकि एक सुपुत्र आपके कुल का नाम जगत में रोशन कर देता है लेकिन आपके पास एक कुपुत्र है तो आपका और आपके वंश का विनाश होने में ज्यादा समय नहीं लगता| इसलिए जिसके पास एक आज्ञाकारी सुपुत्र हो वो बहुत ही भाग्यशाली होता है|

सु-बुद्धि

किसी भी मनुष्य से उसके शत्रु सब कुछ छीन सकते है परंतु जिस व्यक्ति के पास बुद्धि बल होता है उसको कोई हरा नहीं सकता है क्योकि एक मनुष्य अपने बुद्धि के बल पे संसार के समस्त संसाधन जुटा सकता है इसलिए मनुष्य की बुद्धि को उसकी सबसे बड़ी दौलत कहा गया है| परिस्थितियां कैसी भी हो अगर आप बुद्धि विवेक से कार्य करते है तो आप बड़ी से बड़ी मुश्किल आसानी से पर कर लेते है|

अगर आपको किसी भी तरह की परेशानी है जिस से आप मुक्ति चाहते है या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से| हमे कॉल (Call Us) करे +91 9009444403 पर या व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे वो भी निःशुल्क|
नोट:- मुफ्त सलाह (Free Consultancy) समाधान का समय दोपहर १२:०० से २:०० बजे तक |