कावड़ यात्रा मतलब शिव भक्तो की आस्था एवं मस्ती की यात्रा| यह यात्रा सावन के महीने में की जाती है क्योंकि सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। इस महीने में विभिन्न माध्यमों से भगवान शंकर को प्रसन्न किया जाता है। सावन के महीने में भगवान शंकर के जलाभिषेक का भी विशेष महत्व है। जलाभिषेक से शिव प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं।

