हम आपको आज एक पौराणिक कथा के बारे मे बताएँगे जो श्री कृष्ण के बड़े भाई बलराम और सतयुग के पृथ्वी सम्राट महाराज रैवतक से संबंधित है |
पौराणिक कथाओं के अनुसार ये कथा सतयुग से द्वापर युग तक की है| सतयुग के समय महराज रैवतक पृथ्वी के सम्राट थे, जिनकी पुत्री का नाम रेवती था| रेवती को महाराज ने हर प्रकार की शिक्षा और दीक्षा से संपन्न किया|

