जानिए कैसे आप स्वयं ठीक कर सकते है अपने घर का वास्तु

how-to-improve-your-vastu-by-your-own

आज हम आपको घर की वास्तु के बारे में बतायगे की किस प्रकार आप अपने घर के वास्तु को ठीक कर सकते हैं|हमे अपने घर मे किन चीज़ो को  लाना हैं और कहा  रखना हैं ये हमे अच्छे से पता  नहीं होता है जिससे हमारे घर मे वास्तु दोष उत्पन्न होते हैं|

अगर आप हमारे द्वारा दिए गये इन बातों का पालन करे तो आपके घर की वास्तु ठीक हो सकती है :

१)अपने घर में मंदिर को कभी भी किसी स्तंभ के नीचे नही रखे इससे आप तनाव मे या आपके घर के लोग तनाव मे आ सकते हैं|

२) अपने घर मे नारंगी और नींबू के पौधे अपने बगीचे के दक्षिण-पूर्व दिशा मे लगाए| इससे घर मे धन संपत्ति का आना शुरू होता है|

३)  अपने घर मे दक्षिण के दिशा मे कभी भी पानी या नीले रंग का कोई भी चित्र नही लगाए| इससे घर-परिवार के लोगो  के सम्मान और उन्नति में बाधाएँ आती हैं|

४) स्नानघर और शौचालय, ये नर्क का द्वार होता है | इसलिए कभी भी इसे  उत्तर और उत्तर-पूर्व मे नही होना चाहिए| इसे हमेशा पश्चिम या दक्षिण मे होना चाहिए|क्योंकि इससे वित्तीय, स्वास्थ्य और शिक्षा संबंधी कोई भी परेशानी नही होती है|

५) अपने घर मे उत्तर और उत्तर-पूर्व मे कोई भी भारी वस्तु को नही रखना चाहिए क्योंकि इससे आपके आय की रुकावट हो सकते है|

६)अपने घर मे ताजे फूलों को लगाना चाहिये अगर ये फूल मूड़झाने लगे तो उसे तुरंत हटा देना चाहिये क्योंकि इससे घर मे नकारात्मक ऊर्जा और बीमारीयाँ बढ़ती है|

७) आपके घर का मध्य भाग आपके घर की नाक होती है जहाँ से आपका घर श्वास लेता है| इसलिए आपका घर का मध्य भाग खुला और अव्यवस्था-मुक्त होना चाहिए|एक दीवार आपको पेट और वित्तीय समस्या उत्पन्न करती है| इसलिए अगर दीवार मध्य भाग मे है तो मध्य भाग मे एक ज़ीरो वॉट का बल्ब लगा दें और उसे २४ घंटे चालू रखें|

वास्तु शांति पूजा