धनतेरस और दीपावली कैसे मनाये

२८ व ३० अक्टूबर  बहुत ही खास है, क्योंकि को २८ धनतेरस व ३० को दीपावली पर्व मनाया जाएगा। ये दोनों ही पर्व धन से संबंधित हैं। इसलिए इन दोनों में से किसी भी दिन किया गया धन से संबंधित उपाय बहुत ही जल्दी फल देता है। यही कारण है कि इन दोनों दिनों में विभिन्न उपायों के माध्यम से धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है।
शास्त्रों में कई ऐसी वस्तुओं के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वह वस्तुएं धन को अपनी ओर आकर्षित करती हैं। आज हम आपको ११ ऐसे  ही वस्तुओं के बारे में बता रहे हैं। जिनसे धनतेरस या दीपावली के दिन अपने घर में विधि-विधान पूर्वक रखेंगे तो धन लाभ की संभावना बन सकती है…

चांदी की बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति– धनतेरस या दिवाली पर पूजा के बाद चांदी से बनी लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति को घर के पूजा स्थल पर रखें | रोज इनकी पूजा करने से घर में कभी धन की कमी नही होती है और घर सुख-शांति बनी रहती है |

श्रीयंत्र–  शास्त्रों में इस यंत्र की विशेष महत्व बताई गई है | इस यंत्र को धन वृद्धि, कर्ज से मुक्ति, लॉटरी द्वारा धन पाने के लिए उपयोग में लाया जाता है | धनतेरस या दीपावली पर इसकी स्थापना घर के पूजा कक्ष में करें |

लघु नारियल– ये नारियल थोड़ा छोटा होता है, पर इसका खास महत्व होता है | धनतेरस या दिवाली पर इसकी पूजा कर लाल कपडे में बांधकर ऐसे स्थान पर रखें, जहाँ किसी की नजर इस पर न पड़े | इस उपाय से माँ लक्ष्मी खुश होती है |

कमल गट्टा– यह एक कमल से निकलने वाला एक तरह का बीज है | माँ लक्ष्मी कमल पर विराजमान होती है, इसलिए इस बीज को बहुत ही चमत्कारी माना जाता है | इसे भी पूजा कक्ष में रखें |

कुबेर की मूर्ति– कुबेर यक्ष व गंधर्वों के स्वामी है | इस समस्त संसार के धन की रक्षा कुबेर महाराज ही करते है | धनतेरस या दिवाली पर इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखें | जहाँ इनकी प्रतिमा रखें वहां साफ़-सफाई प्रतिदिन करें |

माँ लक्ष्मी की चरण पादुकाएं– दिवाली या धनतेरस पर माँ लक्ष्मी की चांदी से बनी चरण पादुकाएं धन स्थान पर इस प्रकार रखें की इसकी दिशा धन स्थान की ओर जाती हुई हो | ताकि लक्ष्मी सदैव आपके घर के धन-स्थान में ही निवास करें |

कौड़ी– लक्ष्मी जी समुद्र से उत्पन्न हुई है ओर कौड़ियां भी समुद्र से निकलती है, इसलिए इसमें धन को अपनी ओर आकर्षित करने का गुण है |  धनतेरस या दिवाली के दिन इसे धन स्थान पर रखना शुभ माना जाता है |

पारद लक्ष्मी की मूर्ति– घर में पारद से बनी लक्ष्मी की मूर्ति रखने से बहुत लाभ होता है | धनतेरस या दिवाली पर इस मूर्ति की स्थापना घर के पूजन स्थान पर रखें और रोज इसकी पूजा करें | इस मूर्ति की पूजा करने से घर को बुरी नजर से बचाती है |

मोती शंख– यह शंख बहुत ही चमत्कारी और शक्तिशाली होता है | यह दिखने में बहुत ही प्यारा लगता है | इसे घर में रखने से धन-संपत्ति बढ़ने लगती है और परिवार वालों के बीच प्रेम बना रहता है | धनतेरस या दिवाली में इसे तिजोरी में रखें |

एकाशी नारियल– इस नारियल के ऊपर आखँ के समान एक चिन्ह होता है | इसलिए इसे एकाक्षी नारियल कहते है | धनतेरस या दिवाली पर इसे धन के स्थान या पूजा स्थान पर रखें |

दक्षिणावर्ती शंख– इसे दिवाली या धनतेरस पर घर के पूजा स्थान पर रखने से माँ लक्ष्मी खुश होती है | इस शंख से भगवान विष्णु का अभिषेक करने से सभी प्रकार के सुख प्राप्त होते है और कभी किसी चीज की कमी नही होती है |

 

 

Book online Pandit for Diwali call us +91 9009444403

ये समस्त जानकारियां जयोतिषीय शास्त्र के अनुसार है परंतु इनको अपनाने से पहले किसी ज्योतिषीय विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है | आपकी कुंडली दिखा कर इन बताये प्रयोगों को करे |

अगर आप जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से एवं अगर किसी भी तरह की परेशानी है जिस से आप मुक्ति चाहते है या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us+91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)