हिन्दू कैलेंडर के महीनों के अनुसार जानें अपनी विशेषता के बारे में

प्रत्येक धर्म के अनुसार उनके कैलेंडर अलग होते हैं। हमारे राशियों का विभाजन अंग्रेजी कैलेंडर के १२ महीनों के आधार पर होता है। आज  हम हिन्दू पंचांग अर्थात हिन्दू कैलेंडर के अनुसार जानेंगे जन्म माह के आधार पर अपने बारे में। अपने स्वाभाव के बारे में।

हिन्दू कैलेंडर के अनुसार मनुष्य की विशेषता:

१) चैत्र:

हमारे हिन्दू पंचांग में सबसे पहला महीना चैत्र महीना है। और शास्त्र के अनुसार इस महीने जन्म लेने वाले बहुत मजबूत होते हैं। अपने अनुभवों से सीख लेते हुए दुनियादारी को बहुत अच्छे से समजते हैं। ऐसे व्यक्ति को बेवकूफ बनाना आसान नहीं होता।

२) वैशाख:

ये हिन्दू पंचांग का द्वितीय महीना है। इस माह जन्म लेने वाले मनुष्य की आयु लम्बी होती है। ऐसे मनुष्य के जीवन में सच्चाई का बहुत महत्त्व होता है। इन्हें दूरदर्शी कहा जाता है। और इन लोगों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है।

३) ज्येष्ठ:

इस माह जन्म लेने वाले मनुष्य बहुत काबिल होते है। ऐसे लोग कुछ भी काम करने से पहले या किसी भी तरह के निर्णय लेने से पहले सबकुछ सोच-समझ लेते हैं और तब काम करते हैं।

४) आषाढ़:

इस माह जन्म लेने वाले मनुष्य की सबसे बड़ी खासियत उनकी भूख होती है। इन्हें खाना खाना ज्यादा पसंद होता है। इन्हें जीवन में कई बिमारियों का सामना करना पड़ता है।

५) श्रावण:

इस माह जन्म लेने वाले लोग काफी लोकप्रिय होते है। धर्म के कामों में इनकी रूचि सबसे ज्यादा होती है। इन्हें परिवार का सुख प्राप्त होता है।

६) भाद्रपद:

इस माह जन्म लेने वाला व्यक्ति बहुत ज्यादा महिलाओं के बीच लोकप्रिय होते हैं। ये रंग में गोरे होते हैं।

७) अश्विन:

जिन लोगों का जन्म अश्विन माह में हुआ है वे दिल के बहुत साफ और अच्छे होते हैं। इन लोगों का जीवन आराम और शान से बीतता है तथा सभी तरह के ऐशो आराम की वस्तु इनके पास रहती है। इन्हें महिलाओं की मदद मिलती है।

८) कार्तिक:

इस माह जन्म लेने वाले लोग बहुत बातूनी माने जाते हैं। हो सकता है ऐसे लोग ताउम्र विवाह न करें।

९) मार्गशीर्ष:

इस माह जन्म लेने वाले लोग धार्मिक होते हैं। ये धर्म के कामों में ज्यादा शामिल होते हैं। भविष्य में काम आने वाले ज्ञान को जानने की रूचि भी इनके अंदर होती है।

१०) पौष:

इस माह जन्म लेने वाले लोग ज्यादातर गलत कामों में रहते हैं। इसी कारण से जीवन में खुद के किये गए कामों की सजा इन्हें भोगनी पड़ती है।

११) माघ:

इस माह जन्म लेने वाले लोग दार्शनिक होते हैं। ये योगी साबित होते हैं अपने जीवन में। ये अध्यात्म के साथ-साथ भौतिक चीजों में भी आनंद प्राप्त करते है।

१२) फाल्गुन:

इस माह जन्म लेने वाले लोगों का भाग्य इनके साथ होता है अर्थात ये सौभाग्यशाली होते हैं।  इन्हें परिवार के सभी लोगों का प्यार प्राप्त होता है।

 

ये समस्त जानकारियां शास्त्र के अनुसार है|

अगर आप किसी भी प्रकार की जानकारी चाहते है तो संपर्क करे हमारे विशेषज्ञ पंडित जी से |  अगर किसी भी तरह की परेशानी है, जिस से आप मुक्ति चाहते है,या आपके जीवन, कुंडली से सम्बंधित जानकारी चाहते है, तो सलाह ले हमारे जाने माने ज्योतिषीय सलाहकारों से कॉल करे (Call Us) +91 9009444403 या हमे व्हाट्सएप्प (Whatsapp) पर सन्देश (Message) भेजे एवं जानकारी प्राप्त करे |

नोट:-  सलाह शुल्क सिर्फ ५०० रुपये| (Consultancy Fee Rs 500)


Comments are closed.